गुमला, अप्रैल 13 -- गुमला संवाददाता । जिले में फर्जी वेतन निकासी की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी विभागों में वेतन से जुड़े बिल और भुगतान की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कदम झारखंड सरकार के वित्त विभाग से मिले निर्देश के बाद उठाया गया है। बोकारो और हजारीबाग में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़े फर्जी बिल घोटाले के सामने आने के बाद गुमला में भी ऐसी गड़बड़ी की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। गठित जांच कमेटी में डीआरडीए के निदेशक को अध्यक्ष बनाया गया है,जबकि जिला स्थापना उप समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता और जिला शिक्षा अधीक्षक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- रांची ट्रेजरी में बिल पास प्रक्रिया बदली, अब दो स्तर पर होगा सत्यापन कमेटी को निर्देश दिया गया ह...