गुमला में पहली बार सहिष्णु धान की नई किस्म का वैज्ञानिक प्रदर्शन शुरू
गुमला, जून 16 -- गुमला, संवाददाता। वर्षा आधारित खेती और बढ़ती मजदूरी लागत की चुनौती के बीच गुमला जिले में धान उत्पादन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। कृषि विज्ञान केंद्र गुमला के सहयोग से जिले में पहली बार सहिष्णु धान किस्म सीआर धान 807 का वैज्ञानिक प्रदर्शन शुरू किया गया है।
प्रदर्शन स्थान इस उन्नत धान किस्म का प्रदर्शन विशुनपुर प्रखंड के शिवराजपुर, लुट्टोबारटोली, सरनाटोली, सालगी और नगर गांवों में 50 एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है। इसके लिए चयनित 50 किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज और जरूरी कृषि सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
वैज्ञानिक जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र गुमला के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रधान डॉ. बृजेश पांडेय ने बताया कि सीआर धान 807 देश की पहली गैर-जीएमओ खरपतवारनाशी-सहिष्णु गैर-बासमती धान किस्म है। इसमें इमाजेथापायर आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.