गुमला, मार्च 18 -- गुमला संवाददाता। ईद, रामनवमी, दुर्गा पूजा और सरहुल पर्व के दौरान जिले में अमन-चैन बनाये रखने को लेकर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता डीसी प्रेरणा दीक्षित और एसपी हारिस बिन जमां ने की।बैठक में विधि-व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, यातायात व अन्य मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गई। शांति समिति के सदस्यों ने पर्व स्थलों पर पर्याप्त पेयजल, चापाकलों की मरम्मत, जुलूस मार्गों में नियमित सफाई, ब्लीचिंग, चलंत डस्टबिन व नाइट स्वीपिंग टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र दुरुस्त करने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक नियंत्रण पर जोर दिया गया। डीसी ने कहा कि गुमला जिला आपसी सौहार्द का प्रतीक है, इसलिए सभी पर्व शां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.