गुमला, मई 3 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में रविवार को आयोजित नीट यूजी परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता के बीच शांतिपूर्ण माहौल में हुई। परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरे दिन अलर्ट मोड में नजर आया। सुबह से ही परीक्षा केंद्र कार्तिक उरांव कॉलेज समेत आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही थी। जानकारी के अनुसार जिले में कुल 287 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 283 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शुरू होने से काफी पहले ही अभ्यर्थियों की भीड़ केंद्र के बाहर जुटनी शुरू हो गई थी। यह भी पढ़ें- भौतिकी के कैलकुलेशन वाले सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझायासुरक्षा की व...