गुमला, फरवरी 20 -- गुमला, संवाददाता। निकाय युनाव -2026 को जेकर मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत रन फोर वोट का आयोजन किया गया। इस जागरूकता दौड़ का शुभारंभ नगर भवन से हुआ। जो डीएसपी रोड होते हुए पालकोट रोड मार्ग से पटेल चौक तक निकाली गई। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर और नारों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया।मौके पर डीडीसी दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, डीसीएलआर राजीव कुमार, एनडीसी ललन कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी गुमला सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। दौड़ में स्कूली छात्र-छात्राओं तथा शहरवासियों की भी उल्लेखनीय भागी...