गुमला, मार्च 19 -- गुमला, प्रतिनिधि। विहंगम योग संत समाज गुमला द्वारा गुरुवार भव्य स्वर्वेद यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत गोपाल मंदिर परिसर से हुई। जो लोहरदगा रोड, थाना रोड, पालकोट रोड, डीएसपी रोड और जशपुर रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई।यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक माहौल बन गया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। इसके उपरांत गोपाल मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।संयोजक शिवदेव लोहरा ने कहा कि भारतीय नववर्ष हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इस दिन से नए संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक जागरण की शुरुआत होती है। उन्होंने बताया कि स्वर्वेद के माध्यम से मानव जीवन को सही दिशा देने और आत्मिक विकास का संदेश सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.