गुमला, दिसम्बर 7 -- गुमला, प्रतिनिधि। झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन द्वारा रविवार को शहर में भव्य क्रिसमस कार्निवल सह शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ख्रीस्त विश्वासी,युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। जिससे घंटो शहर उत्साह,उमंग और क्रिसमस के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुमला बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने शोभायात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिसमस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम,भाईचारा और एकता का संदेश देने वाला पावन उत्सव है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का अवतरण मानवता के उद्धार और विश्व में शांति स्थापित करने के लिए हुआ था, इसलिए इस त्योहार का मूल उद्देश्य समाज में सद्भावना,सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करना है। शोभायात्रा की शुरुआत सिसई रोड स्थित संत इग्नासियुस गेट से हुई। जहां क्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.