गुमला, दिसम्बर 16 -- गुमला, संवाददाता। जिले में किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हो गई है। आपूर्ति विभाग की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में लैम्प्स के माध्यम से कुल 29 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। बीते दो दिनों में किसानों से कुल 1558.75 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। इस वर्ष गुमला जिले को तीन लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि धान खरीद की तिथि घोषित होने के बावजूद अभी तक जिले के सभी 29 केंद्र पूरी तरह से सुचारू नहीं हो सके हैं। 16 दिसंबर को पालकोट प्रखंड स्थित लैम्प्स तथा भरनो प्रखंड के सुपा में धान क्रय केंद्रों का उद्घाटन किया गया। जिसके बाद इन केंद्रों पर भी किसानों से धान की खरीद शुरू हुई। बीते दो दिनों में जिले के केवल 10 धान क्रय केंद्रों पर ही किसानों ने धान बेचा है। जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.