गुमला, मार्च 28 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। पहली घटना खटवा नदी पुल के समीप हुई। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घाघरा गोया निवासी 23 वर्षीय मोनू अली गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना कोटाम मोड़ के पास हुई। जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने 53 वर्षीय तेतरूल शाह को धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...