गुमला, अगस्त 21 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के भरनो थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम तालाब में डूबने से मोरगांव निवासी 40 वर्षीय कार्तिक उरांव की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार कार्तिक उरांव गुरुवार को तालाब में मछली पकड़ने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण वह तालाब के गहरे पानी में जा गिरा। पानी अधिक गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी समय बीतने के बाद ग्रामीणों की नजर तालाब में तैरते शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस...