रांची, जून 12 -- रांची। गुमला जिले में डायन-बिसाही के आरोप में एक वृद्ध की हत्या और उसकी पत्नी द्वारा छिपकर जान बचाने की घटना पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने स्वतः संज्ञान लिया है। झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर पीड़ित परिवार को तत्काल 20 हजार रुपये की अंतरिम सहायता राशि और निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्यकारी अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद झालसा के सदस्य सचिव ने गुमला जिला विधिक सेवा प्राधिकार को पीड़ित परिवार को आवश्यक कानूनी एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने और शीघ्र कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...