गुमला, फरवरी 28 -- गुमला संवाददाता । झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला द्वारा शनिवार को डायट परिसर में जिला स्तरीय एफएलएन मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन डीईओ कविता खलखो, डीएसई नूर आलम खां, डायट प्राचार्य प्रियाश्री भगत और एडीपीओ ज्योति खलखो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में जिले के सभी प्रखंडों से आए शिक्षकों ने टीएलएम से जुड़े स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में पढ़ना, लिखना और गणना सिखाने की गतिविधि आधारित विधियों का प्रदर्शन किया गया। सिसई प्रखंड की ओर से सड़क सुरक्षा विषय पर मॉडल और गीत की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। मौके पर डीईओ कविता खलखो ने कहा कि एफएलएन का लक्ष्य कक्षा तीन तक के बच्चों में बुनियादी पढ़ने, लिखने और गणना की क्षमता विकसित करना है, ताकि आगे की पढ़ाई की मजबूत नींव रखी जा ...