गुमला में जिला फुटबॉल लीग कराने का लिया निर्णय
गुमला, जून 14 -- गुमला। पालकोट रोड स्थित जिला फुटबॉल संघ कार्यालय में रविवार को संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले की 16 फुटबॉल टीमों के मैनेजर शामिल हुए।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026-27 में जिला फुटबॉल लीग का आयोजन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से बंद पड़े जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता को फिर से शुरू किया जाएगा ताकि जिले में फुटबॉल के प्रति युवाओं का उत्साह बना रहे।बैठक में सभी सदस्यों ने मिलकर खेल को पुनर्जीवित करने और गुमला में फुटबॉल के क्रेज को बनाए रखने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.