गुमला, जून 2 -- गुमला। गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में छह दिनी समर क्रिकेट कैंप का शुभारंभ सोमवार को हुआ। दो जून से शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर में गुमला व आसपास के क्षेत्रों के सौ से अधिक बालक-बालिकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के अभाव में बोकारो की क्रिकेट प्रतिभाएं सीमितकैंप की विशेषताएँ कैंप की विशेषता यह है कि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नियुक्त पूर्व रणजी खिलाड़ी पप्पू कुमार सिंह मुख्य कोच व ऑब्जर्वर के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट की आधुनिक तकनीकों और खेल की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। कैंप के संचालन में ज्ञान प्रकाश, सौरभ कुमार, सनी साहू और मधुसूदन...