गुमला, मार्च 9 -- गुमला, प्रतिनिधि । राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में नौ मार्च से 23 मार्च तक घर-घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रशिक्षित टीम द्वारा गांव-गांव और घर-घर जाकर संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान की जा रही है,ताकि समय पर जांच और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा सके। अभियान के क्रम में सोमवार को जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. केके मिश्रा ने रायडीह प्रखंड के विभिन्न गांवों पत्तराटोली, भलमंडा, मांझाटोली और सिलम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियान में कार्यरत सहिया,वॉलिंटियर्स और सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा घर-घर सर्वेक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।इस दौरान कुछ संदेहास्पद मरीजों की मौके पर ही जांच भी की गई। डॉ. मिश्रा ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.