गुमला, मई 4 -- गुमला, संवाददाता । सदर थाना क्षेत्र के डुमरडीह-अरमई बाईपास के समीप सोमवार सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से पशु तस्करी का बड़ा मामला उजागर हुआ। स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसमें ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे दर्जनों मवेशियों को पकड़ा और इसकी सूचना गुमला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक जब्त करते हुए चालक को हिरासत में लिया। मामले में चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
स्थानीय लोगों की सतर्कता जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अरमई बाईपास के पास ग्रामीणों की नजर एक संदिग्ध ट्रक पर पड़ी। ट्रक में अमानवीय तरीके से बड़ी संख्या में मवेशियों को भरा गया था, जिससे पशु तस्करी की आशंका हुई। इस पर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रोक लिया।
पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.