गुमला, अप्रैल 26 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के मेन रोड निवासी अमित कुमार पोद्दार ने अपने गोदाम से करीब दो लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी होने का मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिनमें मनीष लाल, रितेश लाल और एक अज्ञात शामिल हैं। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार डीएसपी रोड स्थित उनके गोदाम में क्रशर मशीन से संबंधित सामान रखा हुआ था। आरोप है कि चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से किया वार, घायल पीड़ित ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर...