गुमला, अप्रैल 14 -- गुमला प्रतिनिधि जिले में रसोई गैस की किल्लत गहराती जा रही है। हालात यह है कि गैस सिलेंडरों का बैकलॉग करीब सात हजार के पार पहुंच गया है। जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ रही है। बार-बार बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। जिले में होम डिलीवरी के बजाय अधिकतर जगहों पर स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था है। हालांकि पहले की तुलना में इसमें कुछ सुधार हुआ है,लेकिन इसके बावजूद लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई बार लंबी कतार में लगने के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पाता और उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। यह भी पढ़ें- एलपीजी की किल्लत से जन जीवन अस्त व्यस्त सबसे ज्यादा परेशानी डीएसी नहीं मिलने से हो रही है। इसके कारण वितरण प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। इधर शादी-विवाह के सीजन मे...