गुमला, मार्च 23 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला जिले में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर में गैस लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं।सुबह होते ही बाइक, स्कूटी और साइकिल पर सिलेंडर बांधकर लोग गैस गोदाम की ओर निकल पड़ते हैं। लेकिन वहां पहुंचने पर लंबी लाइन और सीमित आपूर्ति के कारण कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई बार नंबर आने से पहले ही गैस खत्म हो जा रही है।बुकिंग प्रक्रिया भी लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। उपभोक्ता लगातार कॉल कर रहे हैं,लेकिन ओटीपी नहीं मिलने की शिकायत आम हो गई है। कई लोग चार-पांच दिनों से प्रयास कर रहे हैं, फिर भी बुकिंग नहीं हो पा रही है। जिससे आक्रोश बढ़ रहा है।जिले में करीब 50 हजार से अधिक गैस उपभोक्ता हैं, जिनमें इंडेन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.