गुमला, मार्च 14 -- झारखंड के गुमला में खौफनाक घटना सामने आई है। गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कसीरा गांव में एक 6 साल के बच्चे का शव कुएं से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की मां मंझली खड़ियाइन ने बताया कि शुक्रवार को गांव का कुलभूषण महली नामक व्यक्ति उनके बेटे अनमोल को जूस पिलाने का लालच देकर घर से ले गया था। मां ने उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी चकमा देकर कहीं छिप गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। जांच के दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.