गुमला, जून 11 -- गुमला संवाददाता वीर शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम, चल रहे स्व. अशोक वर्मा स्मृति क्रिकेट कार्निवल सीजन-2 नाइट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। बुधवार रात खेले गए लीग मैचों में शरारत इलेवन, लोहरदगा इलेवन और डेंजर इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की।पहले मुकाबले में शरारत इलेवन ने सिमडेगा को 44 रनों से हराया। शरारत इलेवन ने 121 रन बनाए। जिसमें स्वराज ने 73 रनों की तूफानी पारी खेली। जवाब में सिमडेगा 78 रनों पर सिमट गई। गेंदबाजी में शिवम ने चार विकेट और नीरज ने तीन विकेट झटके। स्वराज को मैन ऑफ द मैच मिला।दूसरे मैच में लोहरदगा ने किंग्स इलेवन को 37 रनों से हराया। यह भी पढ़ें- यश शर्मा की घातक गेंदबाजी, टीम येलो ने जीता मुकाबला लोहरदगा ने 98 रन बनाए। जिसमें आदित्य ने 33 रन का योगदान दिया। जवाब में किंग्स इलेवन ...