गुमला, मार्च 6 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के दुन्दुरिया मिशन चौक इलाके में एक कारपेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजेश शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के साहदपुर गांव का निवासी था।जानकारी के अनुसार राजेश शर्मा पिछले 10 से 12 वर्षों से दुन्दुरिया में किराये के मकान में परिवार के साथ रहकर बढ़ई का काम करता था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात करीब आठ बजे वह काम से घर लौटा और खाना खाने के बाद सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब उसकी पत्नी उसे जगाने गई तो वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था और उसके मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। मृतक अपनी पत्नी और तीन छोटी बेटियों के साथ रहता था। परिजनों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.