गुमला, अक्टूबर 23 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला के कायस्थ समुदाय के लोगो ने गुरूवार को पूरे आस्था-विश्वास के बीच अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूजा-उपासना की। लेखनी के भगवान चित्रगुप्त के पूजन-आराधना को लेकर चित्रांशों में उल्लास-उत्साह दिखा। गुरुवार की सुबह सभी कायस्थों ने अपने परिजनों के संग बैठकर सुख-समृद्धि व संपन्नता की कामना के साथ भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजन के साथ कलम-दवात के अनुष्ठान अर्पित किये। घरों में पूजन के साथ आबादी में कम,लेकिन कलम-लेखनी के मजबूत कायस्थों ने अपने संगठनात्मक एकजुट और चित्रगुप्त महापरिवार की अवधारणा के मध्य जिला मुख्यालय के डीएसपी रोड स्थित चित्रगुप्त भवन में हर्षोल्लास के साथ सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजन अर्चना की। लिहाजा घरों से निकल कर चित्रगुप्त भवन के प्रशाल में जुटे कायस्थ परिवार के अपनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.