गुमला, मार्च 22 -- गुमला। ईद मिलन समारोह के अवसर पर मस्तान घोल के बैनर तले रविवार को शानदार कव्वाली का कार्यक्रम रात करीब आठ बजे से थाना रोड में आयोजित किया गया है। जेएमएम नेता मो.हसन उर्फ लड्डन खान और मस्तान घोल के मुन्ना मस्तान उर्फ मुन्ना पंगा की देख रेख में आयोजित होने वाली शानदार कव्वाली में बतौर कव्वाल बाहर से आने वाले फनकार मो. कौसर इमाम जानी और स्थानीय कव्वाल मो.नौशाद चिश्ती उर्फ देवा अपना जलवा बिखेरेंगे। जेएमएम नेता मो.हसन उर्फ लड्डन ने बताया कि गुमला के नौजवानों के विशेष मांग पर ईद के अवसर पर पिछले पांच वर्षों से थाना रोड में कव्वाली का प्रोग्राम कराया जाता है। इस बार भी कव्वाली का लुत्फ उठाने के लिए श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि ईद की सेवाई का मिठास के साथ साथ रविवार को देशभक्ति कव्वाली भी सुनने को मिलेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.