गुमला, जनवरी 11 -- गुमला । 13 जनवरी को गुमला स्थित शहीद संतोष गोप चौक (टैसेरा मोड़) में अहीर सेना झारखंड के तत्वावधान में भव्य शहीद मेला सह अहीर जतरा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गुमला,लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रांची एवं पड़ोसी जिलों से अहीर समाज के लोग शामिल होंगे। बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में श्रम कल्याण, नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव शामिल होंगे। इसके अलावे विधायक भूषण तिर्की, मनोज कुमार यादव, प्रदेश अध्यक्ष केश्वर गोप, जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा और उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी उपस्थित रहेंगे। यहजानकारी अहीर सेना अध्यक्ष रामलखन गोप ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...