गुमला, अक्टूबर 11 -- गुमला संवाददाता। जिले में करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखा और पूजा-अर्चना की। शहर के विभिन्न मंदिरों और घरों में महिलाएं सजी-धजी नजर आईं। सुबह से ही महिलाएं अपने घरों में पूजा की तैयारी में जुट गईं, चारों ओर गूंजी मन्नतों और भजन-कीर्तन की ध्वनि। महिलाओं ने उपवास रखते हुए करवा चौथ की कथा सुनी और भगवान शिव एवं माता पार्वती के ध्यान में लीन रही। शाम को चांद की पूजा करने के बाद ही उपवास खोला गया। मौके पर महिलाएं पारंपरिक साड़ियों में सज-धज कर घरों से पूजा स्थल तक पहुंचीं। स्थानीय लोग बताते हैं कि करवा चौथ का पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.