गुमला में कई पेट्रोल पंप ड्राई, तेल नहीं के बोर्ड से बढ़ी चिंता
गुमला, मई 28 -- गुमला, संवाददाता। मध्य पूर्व में जारी जंग का असर अब गुमला जिले में भी दिखने लगा है। गांव से लेकर कस्बों तक कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की किल्लत देखने को मिल रही है। जिले के कई पंप या तो पूरी तरह ड्राई हो गए हैं या फिर सीमित मात्रा में तेल दे रहे हैं। कई जगहों पर पंपों के बाहर तेल नहीं है का बोर्ड भी लगा दिया गया है। यह भी पढ़ें- डीजल की किल्लत, कई पेट्रोल पंप हुए ड्राईपेट्रोल पंपों की स्थिति जानकारी के अनुसार जिले में कुल 52 पेट्रोल पंप हैं। जिनमें घाघरा प्रखंड के दो समेत आठ पंप फिलहाल बंद हैं। वहीं कई पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। खासकर डीजल की मांग अचानक बढ़ने से स्थिति और दबावपूर्ण हो गई है। इन दिनों खेती-बाड़ी और कृषि कार्यों के कारण डीजल की खपत बढ़ी है। दूसरी ओर तेल संकट की खबरों के बाद लोगों में पैनिक बाइंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.