गुमला में एसआईआर को लेकर 995 वोलेंटियर्स को मिला प्रशिक्षण
गुमला, जून 28 -- गुमला, प्रतिनिधि। विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के सफल संचालन को लेकर यहां नगर भवन में जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। दो सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 995 वॉलंटियर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में डीडीसी अनिमेष रंजन, प्रभारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसीएलआर राजीव कुमार, एसडीओ अखिलेश कुमार, बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशिक्षण का विवरण प्रशिक्षण के दौरान वॉलंटियर्स को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्य, मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही संधारण, डिजिटल इंट्री तथा घर-घर सर्वेक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने और सत्यापन कार्य को निष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.