गुमला, जुलाई 18 -- गुमला संवाददाता गुमला जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले में मतदाता गणना प्रपत्र (ईएफ) के वितरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कुल 8,07,618 मतदाताओं के विरुद्ध 8,07,238 फॉर्म का वितरण कर दिया गया है, जो 99.95 प्रतिशत है। वहीं अब तक 4,77,174 फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो 59.08 प्रतिशत है। प्रखंडवार आंकड़ों से साफ है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान की प्रगति शहरी क्षेत्र की तुलना में बेहतर रही है।जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों मेंगुमला विधानसभा डिजिटाइजेशन के मामले में सबसे आगे है। यहां 2,52,222 मतदाताओं में से 2,52,220 फॉर्म वितरित किए गए हैं और 1,55,612 फॉर्म ऑनलाइन दर्ज किए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: पलामू में मतदाता गणना प्रपत्र वितरण अंतिम दौर में, डिजिटाइ...