गुमला, मार्च 23 -- गुमला, प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में बंद पड़े आयुष्मान आरोग्य मंदिर अब फिर से सक्रिय हो गए हैं। नगर परिषद की पहल पर चेटर और करमटोली स्थित केंद्रों में एक-एक डॉक्टर की नियुक्ति की गई है। जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगी हैं। वर्ष 2023 से बंद पड़े ये केंद्र लंबे समय तक निष्क्रिय थे, लेकिन अब इनके चालू होने से शहरी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है।इन आरोग्य मंदिरों में मरीजों के लिए प्राथमिक स्तर पर उपचार की व्यवस्था की गई है। सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे लोगों को छोटे-मोटे रोगों के लिए दूर अस्पताल नहीं जाना पड़ रहा है। साथ ही यहां रैपिड जांच किट के माध्यम से आवश्यक जांच की सुविधा भी दी जा रही है।नगर परिषद प्रशासक मनीष कुमार ने बताया कि इन केंद्रों के चालू होने स...