गुमला में आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गुमला, मई 29 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के घटगांव पंचायत अंतर्गत सतपारा घठ्ठा के वार्ड पार्षद विजयपाल भगत की 16 वर्षीय बेटी सुशांति कुमारी ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुशांति कुमारी गांव स्थित सतपारा घठ्ठा मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। गुरुवार शाम वह डुमरडीह में आयोजित जतरा देखकर घर लौटी थी। रात में परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह सोने चली गई। शुक्रवार सुबह शौच जाने की बात कह कर वह घर से निकली और राजा मैदान के समीप एक आम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने शव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.