गुमला, अप्रैल 26 -- गुमला, संवाददाता। जिले में आयोजित दो दिनी अस्मिता सिटी डिस्ट्रिक्ट लीग 2025-26 का भव्य समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में हॉकी,फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और कुश्ती जैसे खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समापन समारोह में विभिन्न वर्गों के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं और खेल भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि अस्मिता सिटी डिस्ट्रिक्ट लीग का लक्ष्य कार्रवाई के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित करके खेल में बढावा देना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.