गुमला, अप्रैल 24 -- गुमला, संवाददाता। जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर अब कड़ा शिकंजा कसा जाएगा। शुक्रवार को डीसी दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (खनन) की बैठक में इसको लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए। बैठक में अवैध उत्खनन और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। डीसीने कहा कि नदियों से बालू उत्खनन पर प्रतिबंध समाप्त होने के बावजूद अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी जरूरी है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित जांच और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि खनिज परिवहन केवल वैध चालान के साथ और निर्धारित नियमों के अनुसार ढंक कर किया जाए। साथ ही ओवरलोडिंग पर विशेष नजर रखी जाए। बैठक में बताया गया कि खान एवं खनिज के तहत बिना चालान खनिज परिवहन करने वालों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.