गुमला, दिसम्बर 3 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से सटे पालकोट रोड स्थित पुग्गू नदी के समीप बुधवार अपराहन करीब तीन बजे एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। घटना में रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पालकोट गोनमेर निवासी 48 वर्षीय मोधा उरांव, उनकी पत्नी 45 वर्षीय सीमा देवी, छह वर्षीय बेटी पूर्णिमा कुमारी व ढोढरी निवासी 59 वर्षीय गांधूर उरांव शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, गुमला भेजा गया। जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार मोधा उरांव अपनी पुत्री का आधार कार्ड संशोधन कार्य करवाने गुमला आए थे। काम पूरा होने के बाद वे ई-रिक्शा से अपने गांव लौट रहे थे। वहीं गंदुर उरांव भी किसी काम से गुमला आए थे और बेहरा टोली लौटने के लिए उसी ई-रिक्शा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.