गुमला, अगस्त 9 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला पुलिस ने पालकोट और घाघरा थाना क्षेत्र में हुई ज्वेलर्स लूटपाट की घटनाओं का उद्भेदन करते हुए अंतरराज्यीय कोरई गैंग के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरई थाना क्षेत्र के नौ, छत्तीसगढ़ के महासमुंद का एक और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम का एक आरोपी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 69.9 ग्राम सोना, 1.340 किलो चांदी, 1.70 लाख रुपये नकद, एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, 11 गोलियां, सात मोबाइल और दो मास्टर चाबी बरामद की है। एसपी हरीश बिन जमां ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि आठ अगस्त को सूचना मिली थी कि पालकोट के बिलिंगबिरा रोड स्थित ईंट भट्ठे के सामने पहाड़ पर कुछ लोग किसी वारदात को अंजाम देने की योजन...