गुमला, जनवरी 11 -- गुमला। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा रविवार को जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। रविवार को प्राधिकार के सचिव मकुमार लाल गुप्ता और एलईडीसीएस की टीम द्वारा मंडल कारा गुमला में भी नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर सभी बंदियों को नशा नहीं करने और भविष्य में नशा मुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। बंदियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में नशा मुक्ति के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। इसके अलावे ऑब्जर्वेशन होम गुमला में भी नशा मुक्ति कार्यक्रम चलाया गया। जहां रह रहे बच्चों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और उनसे नशा न करने और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।इस पूरे अभियान में एलईडीसीएस की टीम, डीएलएसए के कर्मचारी एवं पीएल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.