गुमला, जनवरी 31 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के नावाटोली डुमरडीह के समीप पुलिस ने 7.10 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ शांति नगर निवासी अमित कुमार साहु को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। सदर थाना प्रभारी के अनुसार, 29 जनवरी की रात करीब 8 बजे गुप्त सूचना मिली कि नावाटोली डुमरडीह के पास ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है।सूचना की सत्यापन के लिए पुलिस ने छापेमारी दल का गठन कर मौके पर पहुंचा। वहां तीन लोग एक स्कूटी पर सवार थे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर स्कूटी में पीछे बैठा युवक गिर गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। गिराए गए युवक ने अपना नाम अमित कुमार साहु बताया।तलाशी के दौरान अमित के पॉकेट से 18 पुड़िया ब्राउन सुगर बरामद हुई। जिनका कुल वजन लगभग 7.10 ग्राम था। पूछताछ में अमित ने ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री करना स्वीकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.