गुमला, अप्रैल 9 -- गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.65 किलोग्राम गांजा और 3.596 किलोग्राम अफीम के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में होटल सेलिब्रेशन के संचालक मुरगू निवासी कमल सिंह, लांजी निवासी उमेश साहू और नागफेनी निवासी बलराम साहू शामिल हैं।एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि लांजी में उमेश साहू अपने घर से गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी की गई। जहां उमेश के घर से 3.62 किलो गांजा और 2.600 किलो अफीम बरामद हुआ। पूछताछ में उमेश ने बताया कि उसे यह नशीला पदार्थ कमल सिंह और बलराम साहू उपलब्ध कराते थे। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर होटल सेलिब्रेशन पहुंची। जहां से दो लोग भागने का प्रयास कर ...