गुमला, फरवरी 23 -- गुमला, संवाददाता । नगर परिषद चुनाव की सरगर्मी के बीच सोमवार को गुमला शहर में लोकतंत्र का उत्सव देखने को मिला। आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हुए इस चुनाव में मतदाताओं का उत्साह चरम पर रहा। बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओं का कहना था कि वे अपने वार्ड के विकास को गति देने के उद्देश्य से मतदान कर रहे हैं। इसी वजह से सुबह से ही सभी वार्डों के बूथों पर भीड़ उमड़ी रही।मतदान की प्रक्रिया तीन चरणों में बेहतर गति से चली, लेकिन सुबह के समय रफ्तार सबसे तेज रही। अधिकतर मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया था। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी बूथों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि मतदाता बिना किसी भय के मतदान कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.