गुमला, नवम्बर 18 -- गुमला, संवाददाता । जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। गुमला थाना के सामने स्थित परिसर में जी प्लस 6 बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसके निर्माणा पर तकरीब 17.61 करोड़ रूपये व्यय होंगे। इस भवन में अहतु थाना, साइबर थाना, एससी-एसटी थाना और महिला थाना को एक ही परिसर में आवासीय सुविधाओं के साथ स्थापित करने की योजना है। इस बहुद्देश्यीय भवन के निर्माण से पुलिस कार्यों में समन्वय बढ़ेगा। पीड़ितों को आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी और मामलों के त्वरित निपटारे में भी मदद मिलेगी। प्रस्तावित भवन में आधुनिक कार्यालय, बैठक कक्ष, रिकॉर्ड रूम, सुरक्षा मानकों के अनुरूप ढांचा तथा पुलिस बल के लिए आवास की व्यवस्था शामिल की गई है।निर्माण कार्य के लिए संबंधित विभाग द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.