गुमला, अप्रैल 6 -- गुमला, संवाददाता। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत मशरूम कल्टीवेशन परियोजना को लेकर सोमवार को गुमला नगर भवन में कार्यशाला सह प्रशिक्षण व चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी प्रेरणा दीक्षित ने की और दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मशरूम उत्पादन से जुड़े लाभुकों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कम लागत में अधिक उत्पादन, देखभाल, भंडारण व विपणन के तरीके सिखाए गए। साथ ही मशरूम उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। लाभुकों के बीच डमी चेक व सोलर ड्रायर का वितरण कर उनके उत्पादन और भंडारण क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में महिला लाभुकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मशरूम खेती से उनकी आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.