गुमला, अप्रैल 6 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य इस वर्ष लक्ष्य के अनुरूप पूरा नहीं हो सका। तीन लाख 20 हजार क्विंटल के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक लगभग 59 प्रतिशत धान की ही खरीद हो पाई है। एक अप्रैल से जिले में धान खरीद की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। जिले के 31 लैम्प्स के माध्यम से कुल 1 लाख 88 हजार 612 क्विंटल धान की खरीद की गई। धान बेचने के लिए 15 हजार 235 किसानों ने आहार पोर्टल पर निबंधन कराया था। जिनमें से 10 हजार 460 किसानों को विभाग द्वारा एसएमएस भी भेजा गया। इसके बावजूद मात्र 2892 किसानों ने ही अपनी उपज सरकारी केंद्रों पर बेची। इनमें से 2224 किसानों को भुगतान किया जा चुका है, जबकि 668 किसानों का भुगतान तकनीकी कारणों से लंबित है। इस बाबत जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने बताया कि संबंधित किसानों के खाता...