गुमला, मार्च 21 -- गुमला, प्रतिनिधि। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर संचालित मध्याह्न भोजन योजना जिले में संकट के दौर से गुजर रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत में पहुंचते-पहुंचते गुमला के कई प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में चावल का स्टॉक समाप्त होने लगा है। जिससे योजना का संचालन प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार स्कूलों को छात्रों की औसत उपस्थिति से भी कम मात्रा में चावल आवंटित किया जा रहा है। जबकि हाल के दिनों में स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में संयोजिकाओं और प्रधानाध्यापकों को भोजन व्यवस्था चलाने में भारी परेशानी हो रही है। स्थिति को और जटिल बनाते हुए रसोइया और संयोजिकाएं भी हड़ताल पर हैं। ऐसे में हेडमास्टर, एसएमसी सदस्य और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह एमडीएम संचालित किया जा रहा है। शिक्षकों ने नाम नहीं छापने ...