गुमला जिले में मतदाता मैपिंग 85.54 प्रतिशत तक पहुंची,सिसई सबसे आगे
गुमला, जून 11 -- गुमला संवाददाता । जिले में मतदाता मैपिंग का कार्य तेजी से जारी है। 11 जून तक की रिपोर्ट के अनुसार गुमला जिले में कुल 8,07,600 मतदाताओं में से 6,90,852 मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर ली गई है। जो कुल 85.54 प्रतिशत है। वहीं 1,16,748 मतदाता अभी तक अनमैप्ड हैं। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार सिसई विधानसभा में 2,67,435 में से 2,34,074 मतदाताओं की मैपिंग हुई है। जो 87.53 प्रतिशत है और यह जिले में सबसे बेहतर स्थिति है। वहीं गुमला विधानसभा में 2,52,175 में से 2,08,783 (82.79 प्रतिशत) और बिशुनपुर विधानसभा में 2,87,990 में से 2,47,995 (86.11 प्रतिशत) मतदाताओं की मैपिंग पूरी हुई है। प्रशासन द्वारा शेष मतदाताओं की मैपिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बूथों पर 13 और 14 जून को एसआईआर को कैंप लगेगा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.