गुमला जिले में जेजेएमपी के पुनर्गठन की कोशिश में था रामदेव
गुमला, अगस्त 18 -- गुमला, संवाददाता। जिले के डुमरी के जंगल में पांच लाख के इनामी जेजेएमपी सब-जोनल मेम्बर की गिरफ्तारी ने संगठन की गतिविधियों को लेकर पुलिस के सामने नया एंगल खोल दिया है। पुलिस के अनुसार रामदेव लोहरा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ डुमरी क्षेत्र में संगठन को दोबारा सक्रिय करने और उसका विस्तार करने की कोशिश में था। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को केवल हथियार बरामदगी की कार्रवाई नहीं,बल्कि इलाके में जेजेएमपी के नेटवर्क को खंगालने की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। रामदेव के साथ गिरफ्तार अरविंद नायक, मुनेश्वर सिंह और जितेंद्र लोहरा से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में संगठन के अन्य सदस्यों की भूमिका, संपर्क सूत्र और पुनर्गठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के लिए यह भी महत्वपूर्ण है कि गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.