गुमला, अप्रैल 10 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड के बुरहु में जंगली हाथी के हमले में अनूप कुमार पांडेय की मौत के बाद पूरे जिले में हाथियों की मौजूदगी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। डीएफओ अहमद बेलाल अनवर ने बताया कि जिले में इस समय अलग-अलग क्षेत्रों में हाथियों की गतिविधि देखी जा रही है। अमलिया रायकेरा क्षेत्र में पांच हाथियों का झुंड मौजूद है,जबकि कई जगहों पर एक-एक हाथी अलग-अलग घूम रहा है। उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल को सिसई दक्षिण क्षेत्र के कुलंकेरी में एक सिंगल हाथी देखा गया था,जो संभवतः घाघरा की सीमा पार कर बुरहु पहुंचा और घटना हुई। इसके अलावे श्रीनगर भीखमपुर क्षेत्र में भी एक हाथी की मौजूदगी की जानकारी मिली है। वहीं कुरुमगढ़ में तीन हाथियों और चैनपुर के बुकमा इलाके में एक हाथी...