गुमला, अगस्त 16 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के बसिया और सिसई थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में किशोरी समेत दो लोगों द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पहली घटना बसिया थाना क्षेत्र के कुल्लूसेरा गांव की है। यहां 17 वर्षीय नीलमणी केरकेट्टा ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। शनिवार शाम मवेशी चराकर घर लौटने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे बसिया रेफरल अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। दूसरी घटना सिसई थाना क्षेत्र के करकरी गांव की है। यहां 33 वर्षीय कसमीर लकड़ा ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार शनिवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था। रविवार सुबह घटना की जान...