गुमला, अप्रैल 6 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला-जशपुर मार्ग स्थित सीलम के समीप सोमवार दोपहर ऑटो और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है। घायलों में ऑटो में सवार 35 वर्षीय जितेंद्र सिंह, लक्ष्मण नगर की 25 वर्षीय सुषमा देवी, 29 वर्षीय ममता देवी, 32 वर्षीय प्रतिमा देवी, 50 वर्षीय मोना देवी तथा 30 वर्षीय पार्वती देवी शामिल हैं।स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां डॉ. पीसीके भगत द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सभी घायल अस्पताल में इलाजरत हैं।जानकारी के अनुसार ऑटो चालक सहित कुल छह लोग ऑटो में सवार होकर सीलम जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सीलम ढलान के पास सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन ने तेज रफ्तार में ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.