गुमला, दिसम्बर 17 -- गुमला। धरती आबा बिरसा मुंडा के सम्मान में एनसीसी कमान अधिकारी के नेतृत्व में 17 कैडेटों की साहसिक साइकिल यात्रा कल से शुरू होगी। इस अभियान में टीम गुमला से रांची तक छह कैडेट साइकिल से यात्रा करेंगे और रांची से नई दिल्ली तक पूरी टीम साइकिल यात्रा करेगी। रवाना होने के अवसर पर डीसी, एसपी, डीईओ समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी सुबह 7.45 बजे परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में मौजूद रहेंगे और कैडेटों को शुभकामनाएं देंगे। इस यात्रा का उद्देश्य बिरसा मुंडा के योगदान को याद करना और युवाओं में साहस, अनुशासन व एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना है। एनसीसी कैडेट इस अभियान के दौरान कई सामाजिक और पर्यावरणीय संदेश भी देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.