गुमला, अक्टूबर 5 -- गुमला, प्रतिनिधि । फिशरी कॉलेज गुमला के सत्र 2023-27 के 26 विद्यार्थियों ने विद्यार्थियों भुवनेश्वर स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केंद्रीय मीठाजल जलीय कृषि संस्थान व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक मत्स्य पालन,उत्पादन तकनीक और अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी देना था।

प्रशिक्षण की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान में विकसित स्मार्ट पॉन्ड और स्मार्ट हैचरी जैसी आधुनिक तकनीकों को करीब से देखा। विशेषज्ञों ने उन्हें मीठाजल मोती प्रत्यारोपण और मछली टैगिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने जैव प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला और कार्प हैचरी का भ्रमण कर मछलियों के प्रजनन और उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं को समझा।विद्यार्थियों को देशी और विदेशी सजावटी मछलियों की विभि...